चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 09:43

क्या चुकंदर का जूस ज्यादा पीना है किडनी के लिए नुकसानदायक? एक्सपर्ट से जानें एक दिन में कितना पिएं ये जूस

चुकंदर के अधिक सेवन से आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। चुकंदर में उच्च मात्रा ऑक्सलेट पाया जाता है।


चुकंदर सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। लोग इसके जूस या पाउडर का भी सेवन करते हैं लेकिन चुकंदर का किसी भी तरह से ज्यादा सेवन आपके किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये स्थिति और भी खराब हो सकती है, अगर आपको पहले किडनी से संबंधित कोई क्रोनिक डिजीज हो सकता है। दरअसल चुकंदर में ऐसे तत्व पाए जातें है जो, आपके किडनी स्टोन का कारण बन सकते हैं।
चुकंदर से किडनी को क्या नुकसान होता है

किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। इसे शरीर का प्यूरीफायर कहा जाता है जो, अपशिष्ट और तरल पदार्थ को शरीर से बाहर निकाल देता है। यहीं नहीं किडनी शरीर द्वारा उत्पादित नुकसानदायक एसिड को भी शरीर से बाहर निकाल देता है। साथ ही रक्त में पानी,नमक और खनिजों का संतुलन बनाए रखता है। दरअसल चुकंदर में उच्च मात्रा में ऑक्सेलट पाया जाता है। अगर आप चुकंदर का अधिक सेवन करते हैं तो आपको किडनी से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है। दरअसल जब आप चुकंदर का अधिक सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक हो जाती है और ये आपके शरीर में मौजूद कैल्शियम के साथ मिलकर कंसंट्रेट हो जाता है। इसके बाद किडनी इससे आसानी से निकाल नहीं पाती और स्टोन बनने शुरू हो जाते हैं। साथ ही अगर आपको पहले स्टोन की समस्या है या फिर किडनी से संबंधित परेशानी है तो आपको चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए या डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए । इसके अलावा चुकंदर में पोटैशियम, सोडियम और फॉस्फोरस की भी मात्रा पाई जाती है जो, आपकी किडनी को और खराब कर सकती है। अगर आपको अक्सर कमजोरी, थकान, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो रही है और पेशाब में खून धब्बे आ रहे हैं तो, ये इशारा है कि आपकी किडनी खराब हो सकती है।


1. बल्ड शुगर लेवल बढ़ सकता है
चुकंदर का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ता है। दरअसल चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह बताता है कि किसी पदार्थ में शुगर की कितनी मात्रा है। तो डायबिटीज वाले रोगियों को चुंकदर का कम सेवन करना चाहिए या फिर डॉक्टरी सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए।
2. स्किन रैशेज की समस्या
चुकंदर का ज्यादा सेवन से कई लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। इससे स्किन पर रैशेज, पित्ती, खुजली, ठंड लगना और बुखार जैसी भी समस्याएं भी हो सकती है। इसके सेवन से आपका वोकल कॉर्डस भी सिकुड़ सकता है, जिससे आपको बात करने में भी परेशानी हो सकती है। इसके लिए आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

3. लो ब्लड प्रेशर की शिकायत
चुकंदर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, सोडियम और फॉस्फोरस पाया जाता है जो, आपके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको चुकंदर का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है। इसके अलावा अधिक चुकंदर के सेवन से भी ब्लड प्रेशर लो सकता है।
4. गर्भवती महिलाओं के लिए चुकंदर
चुकंदर में पाया जाने वाला बीटाइन गर्भावस्था में नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही इसमें नाइट्रेट भी उच्च मात्रा में पाया जाता है, जिससे गर्भवती महिलाओं को नुकसान हो सकता है। नाइट्रेट की विषाक्तता से बच्चे को नुकसान हो सकता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चुकंदर खाने में परहेज बरतना चाहिए ।
एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए

आप एक दिन में एक चुकंदर या 250 मिली चुकंदर का जूस पी सकते हैं। खासकर यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन इसका संयमित मात्रा में सेवन ही फायदेमंद होता है। साथ ही इसके चुकंदर के सेवन से आपके पेशाब का रंग लाल हो जाता है।



1. चुकंदर का सेवन करने कई तरीके हैं। आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। इसके साथ आप अदरक, गाजर, धनिया और नींबू का रस मिलाकर भी चुकंदर का रस पी सकते हैं।

2. इसके अलावा आप चुकंदर के हलवे का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर को गार्निश करके कढ़ाई में घी और दूध के साथ भून लें। फिर इसमें चीनी डालकर आप अच्छे से पका लें। उसके ऊपर से ड्राई फूट्स डालकर सर्व करें।

3. चुकंदर को आप सलाद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके साथ खीरा, टमाटर, गाजर और नींबू का रस मिला लें।

4. इसके अलावा चुकंदर का रायता भी बना सकते हैं। इसके लिए आप दही में चुकंदर गर्निश करके डाल दें । फिर इसमें धनिया, मिर्च और अनार के दाने डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info